Tuesday 2 April 2013

ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान

१.जिन लोगों पर महालक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा हमेशा बनी रहती है उनके जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होती है। कुछ लोगों के हाथों में रेखाओं से बने अलग-अलग चमत्कारी निशान होते हैं।
यदि कोई चमत्कारी निशान आपके हाथ में भी बनने लगे तो समझ लीचिए कुछ ही दिनों में आप भी बन जाएंगे धन कुबेर
२.
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हुआ है तो वह काफी महत्वपूर्ण है। चक्र का अंगूठे के सबसे ऊपर वाले हिस्से पर हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं।
3.
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर कहीं भी हो तो ऐसे व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली, दिमाग से संबंधित कार्य में योग्य होते हैं। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए काफी धन लाभ प्राप्त करते हैं। ये लोग पिता के सहयोगी होते हैं। घर-परिवार एवं समाज में इन्हें पूर्ण मान-सम्मान प्राप्त होता है।
4.
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो व साथ में सूर्य रेखा भी पतली लम्बी व लालिमा लिए हुए हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा व आयु रेखा भी अच्छी होती हैं। तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं। ये योग अचानक मालामाल बना देता है।
5.
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि शनि पर्वत यानी मिडिल फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र और शुक्र पर्वत अधिक पुष्ट और सुंदर हो व भाग्यरेखा शुक्र पर्वत मतलब अंगूठे के पास वाले क्षेत्र से आरंभ होकर शनि क्षेत्र के मध्य तक पहुंचती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन संबंधी कमी नहीं होती है। ये लोग काफी पैसा कमाते हैं
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा व चन्द्र रेखा मिलकर एक साथ शनि पर्वत पर पहुंचे। तो ऐसे लोग भी धनवान रहते हैं। हथेली में अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत होता है और शुक्र पर्वत की दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है। इस चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलती है तो उसे चंद्र रेखा कहा जाता है।
ये लोग जरूर होते हैं मालामाल, जिनकी हथेली में होते हैं ऐसे निशान
यदि भाग्य रेखा लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र से प्रारंभ होकर किसी भी रेखा से बिना कटे हुए शनि पर्वत तक पहुंचती हो। यहां बताए गए सभी योगों में से कोई भी योग जिन लोगों के हाथ में होता है वे मालामाल हो जाते हैं। उसे कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
 
 

No comments:

Post a Comment